नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए साल के खास व्रतों में शामिल है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ दिनभर व्रत रखती हैं। सुबह सरगी के बाद व्रत शुरू होता है और शाम को करवा चौथ की पूजा की जाती है। रात में चंद्रमा के दर्शन और अर्घ्य के बाद व्रत खोला जाता है। साल 2026 में करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर, गुरुवार को रखा जाएगा। इस दिन कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि रहेगी। करवा चौथ पर चंद्रमा को अर्घ्य देना सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इसी वजह से इस दिन चंद्रोदय का समय भी काफी अहम होता है।29 अक्टूबर को रखा जाएगा करवा चौथ इस बार करवा चौथ 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। व्रत रखने वाली महिलाएं सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करती हैं और सरगी ग्रहण करती हैं। इसके बाद पूरे दिन व्रत रखा ...