नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- करवा चौथ पर मेहंदी लगाना है। लेकिन काफी सारी लेडीज जब मेहंदी लगाती हैं तो उसका कलर पूरी तरह से गाढ़ा नहीं हो पाता और पूजा के समय वो गहरा रंग नजर ही नहीं आता। जिससे ना केवल हाथ फीके दिखते हैं बल्कि मन में बुरा भी लगता है बाकी लेडीज की मेहंदी का रंग देखकर। तो इस बार करवा चौथ पर मेहंदी लगाने से पहले इस बारे में पूरी जानकारी कर लें और साथ ही मेहंदी के रंग को गाढ़ा करने के ये कुछ हैक्स और टिप्स भी नोट कर लें। जिससे आपकी मेहंदी का रंग भी गहरा हो जाए।मेहंदी का गहरा रंग कितनी देर में आता है मेहंदी का गहरा रंग आने में पूरी तरह से 24 घंटे लग जाते हैं। उसके बाद ही रंग पक्का होता है और गहरे रंग यानि ब्राउन से कलर में दिखता है। मेहंदी को हाथ पर जब लगाते हैं और सूखने पर छुड़ाते हैं तो ये बहुत ही हल्के रंग में दिखता है हल्के ऑरे...