नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- इस साल करवा चौथ पर शुक्र उदय हो रहे हैं, वहीं लक्ष्मी नारायण योग का भी निर्माण हो रहा है। इस योग से राशियों को लाभ होगा। करवा चौथ पर इस योग के बनने से आपको धन आदि की भी कमी नहीं रहेगी। आपको बता दें कि इस समय तुला राशि में शुक्र और बुध की युति बनी हुई है। इसलिए लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण हो रहा है। आपको सबसे पहले समझना होगा कि बुध और शुक्र की युति लक्ष्मी नारायण योग बनाती है। केंद्र और त्रिकोण के मालिक एक साथ बैठ जाएं तो लक्ष्मी नारायणयोग बनता है। इसे ऐसे भी समझ सकते हैं कि जब बुध और शुक्र, बुध यानी श्रीहरि और शुक्र यानी लक्ष्मी का प्रतीक है। इसे परमसौभाग्यशाली योग कहते हैं। लक्ष्मी नारायण योग जब बनता है तो व्यक्ति को धन की कमी नहीं रहती है।कैसे बनता है लक्ष्मी नारायण योग गोचर में चलते हुए भी अगर ये योग बन जाता ...