ग्वालियर, अक्टूबर 29 -- मध्य प्रदेश के ग्वालियर में करवा चौथ के दिन एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। शहर के त्यागी नगर में हुई इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतका की पहचान मधु श्रीवास्तव के रूप में हुई है। आरोप है कि महिला की हत्या उसके ही पति आनंद श्रीवास्तव ने की है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। देशभर में गुरुवार को करवा चौथ का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। महिलाएं दिनभर व्रत रखने के बाद शाम को चंद्रमा के दर्शन कर पूजा करती हैं और पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। लेकिन ग्वालियर के त्यागी नगर में सामने आई इस घटना ने करवा चौथ के पर्व के बीच इलाके को झकझोर कर रख दिया...