नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- करवाचौथ पर साड़ी पहन रही हों या सूट, साथ में चूड़ियों का सुंदर सा सेट लुक में चार चांद लगा देता है। हालांकि अक्सर समझ नहीं आता कि किस साड़ी के साथ कौन से रंग की चूड़ियां ज्यादा सुंदर लगेंगी। आजकल आउटफिट से बिल्कुल मैचिंग बैंगल्स पहनने का ट्रेंड थोड़ा पुराना हो गया है। इसकी जगह कॉन्ट्रास्ट शेड में चूड़ियां पहनने का चलन है, जो टेडीशनल लुक की खूबसूरती को बढ़ा देता है। कॉन्ट्रास्ट शेड में बैंगल्स अलग से ही नजर आते हैं और ओवरऑल आउटफिट की सुंदरता में चार चांद लगाने का काम करते हैं। यहां हम आपके साथ पूरी बैंगल गाइड शेयर कर रहे हैं, जो आउटफिट के साथ परफेक्ट बैंगल्स लेने में आपकी मदद करेगी।किस रंग की साड़ी के साथ कौन सी चूड़ियां पहनें?लाल रंग की साड़ी के लिए ये रंग चुनें करवाचौथ पर ज्यादातर महिलाएं लाल रंग की साड़ी या सूट ...