नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- करवाचौथ पर इस बार शुक्र अस्त होने को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के संदेश वायरल हो रहे हैं। इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप पर फैल रही इन सूचनाओं से कई सुहागिनें असमंजस में हैं। कहीं कहा जा रहा है कि शुक्र अस्त होने के कारण करवाचौथ पर नई चीजें नहीं खरीदनी चाहिए, तो कहीं महिलाओं को नए कपड़े और सुहाग का सामान नहीं पहनने की सलाह दी जा रही है। इन संदेशों के बीच व्रत की तैयारियों में जुटी महिलाओं के मन में सवाल उठ रहे हैं कि क्या इस बार शुक्र अस्त होने से करवाचौथ की पूजा और सुहाग से जुड़ी परंपराओं पर कोई असर पड़ेगा? ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, शुक्र अस्त होने को लेकर फैल रही ऐसी बातों से घबराने की जरूरत नहीं है। शुक्र अस्त का हवाला देकर करवाचौथ के व्रत या सुहाग के सामान को लेकर भ्रम फैलाना उचित नही...