करवाचौथ पर साड़ी को लेकर पति-पत्नी भिड़े, दोनों घायल; एक-दूसरे पर कराई FIR
नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बिजनौर इलाके में बुधवार देर शाम करवाचौथ पर साड़ी और पूजा का सामान लाने की बात को लेकर दंपति में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट पर आ गई। मारपीट में दोनों ही चोटिल भी हो गए। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ बिजनौर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बिजनौर इंस्पेक्टर कपिल गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर कपिल गौतम ने बताया कि बिजनौर के छुहारा खेड़ा निवासी सुभाष लोधी के मुताबिक वह पिकअप डाला चालक है। पुलिस के मुताबिक, पति और पत्नी का काफी दिनों से विवाद चल रहा था। बुधवार की शाम को ही दोनों के बीच समझौता हुआ था। इसके बाद शाम को पूरा परिवार एक साथ बैठा था। पत्नी शिवांगी सब्जी काट रही थी। इसी दौरान साड़ी और पूजा का सामान खरीदने को लेकर पत्नी और पति के बीच कहास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.