हिन्दुस्तान संवाददाता, अक्टूबर 30 -- बखिरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। यूपी के संतकबीरनगर में बखिरा थाना के गेट पर गुरुवार को क्षेत्र के एक की विवाहिता के ऊपर उसके पति ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घटना के समय विवाहिता की विदाई को लेकर थाने में आपस में वार्ता चल रही थी। थाने के गेट पर अचानक हुई इस घटना से मौके पर अपना तफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल आरोपी पति को धक्का देकर हटाया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। थाने पर महिला ने पति के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। पुलिस को दी गई तहरीर में दिव्यांश पुत्री प्रताप गुप्ता निवासी भवानी गाड़ा थाना बखिरा ने बताया है कि उसका विवाह मई 2026 में रामपुर गरथौली थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर में शिवप्रसाद के साथ हुआ था। शादी के बाद से...