नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- करवाचौथ के दिन सोने भाव 143352 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के भाव 2138 रुपये गिरकर 192267 रुपये प्रति किलो पर आ गए हैं। ये रेट मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स के दोपहर डेढ़ बजे के करीब हैं। चांदी की तुलना में आज सोना केवल 248 रुपये ही सस्ता हुआ है। एमसीएक्स के आंकड़ों के अनुसार, 29 जनवरी को सोना 1,93,096 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर था और तब से लेकर आज की डेट तक 49744 रुपये तक सस्ता हो चुका है। वहीं, एमसीएक्स सिल्वर का ऑल टाइम हाई 4,20,048 रुपये है और यह 227781 रुपये सस्ता हो चुका है।इंटरनेशनल मार्केट में क्या है भाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 0.5% गिरकर 4,039.39 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं, दिसंबर डिलीवरी वाला अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर 0.6% गिरकर 4,051.60 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। यह भी पढ़ें- Gold Rate T...