नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- फिल्म 'रामायण' का नया गाना 'जुड़ी जोड़ी' आज रिलीज हुआ है। इस गाने के बोल कुमार विश्वास ने लिखे हैं, आवाज श्रेया घोषाल की है और म्यूजिक एआर रहमान ने दिया है। बता दें, रणबीर कपूर और यश की 'रामायण' के गानों पर खूब विवाद हो रहा है। इस बीच करवाचौध के मौके पर आए इस गाने को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।'रामायण' का गाना सुनने के बाद क्या बोल रहे हैं लोग? 'जुड़ी जोड़ी' सुनने के बाद कुछ लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'एक तरफ ये गाना और दूसरी तरफ आदिपुरुष के सारे गाने।' दूसरे ने लिखा, 'रामायण की रिलीज के बाद हर शादी में यही गाना बजेगा, देख लेना।' तीसरे ने लिखा, 'लग रहा है थिएटर में आंसू जरूर निकलेंगे।' वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो पूछ रहे हैं कि 3 घंटे 15 मिनट (135 मिनट) की फिल्म में कितने गाने बजेंगे? View this post ...