करवाचौथ कल, मंगलकारी संयोग घोलेंगे दांपत्य जीवन में मिठास
बरेली, अक्टूबर 28 -- कार्तिक कृष्ण पक्ष चंद्रोदय व्यापिनी चतुर्थी में मनाया जाने वाला करवा चौथ का पावन त्योहार इस बार 29 अक्तूबर गुरुवार को मनाया जाएगा। इस बार करवा चौथ पर कई विशेष संयोगों का संगम रहेगा। जिससे यह पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए अत्यंत मंगलकारी साबित होगा। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा के मुताबिक इस बार चतुर्थी तिथि 28/29 अक्तूबर की मध्य रात्रि 1:06 से शुरू होगी। जो, 29 अक्तूबर की रात 10:06 तक रहेगी। सबसे खास बात यह है कि, इस पर्व पर रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र का संयोग रहेगा। ज्योतिष के अनुसार रोहिणी नक्षत्र के स्वामी चंद्रमा है। वहीं, मृगशिरा नक्षत्र के स्वामी मंगल देवता है। चंद्रमा सौंदर्यता, शीतलता मिठास का कारक है। साथ ही मंगल ग्रह अत्यंत कल्याणकारी कहा जाता है। इस दिन चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में रहेंगे और चंद्रोदय क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.