मऊ, अक्टूबर 11 -- मऊ। जिले में शुक्रवार को करवाचौथ का पर्व महिलाओं ने धूमधाम के साथ मनाया। दिन ढलने के साथ ही सुहागिन महिलाओं की निगाहें आसमान में चांद को निहार रही थीं, देर शाम धुंधले अंधेरे में जैसे ही चांद का दीदार हुआ सुहागिनों के साथ-साथ उनके पति के चेहरे भी खिल उठे। पति-पत्नी ने एक साथ चांद का दीदार किया और निराजल व्रत का पारण किया, जिससे पहले सुहागिन महिलाओं ने विभिन्न मंदिरों में जाकर व्रत की कथा सुनी। उधर, पर्व को लेकर पूरे दिन बाजारों में चहल-पहल बनी रही। नगर समेत ग्रामीण अंचलों में शुक्रवार को पति-पत्नी के रिश्ते को प्रगाढ़ता प्रदान करने एवं पति की लंबी उम्र की कामना के लिए सुहागिनों करवाचौथ का व्रत पूरे विधि-विधान से रखा। सुबह महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखा और दिन में करवाचौथ से जुड़ी कथा मंदिरों और एक दूसरे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.