भागलपुर, अप्रैल 23 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । थाना क्षेत्र के नरगा स्थित लालूचक इलाके में मंगलवार की देर रात प्रवीण कुमार मंडल (25) की छत से नीचे गिरने से मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि प्रवीण छत पर सोने गया था। छत के किनारे वह अपना बिछावन लगाया करता था। देर रात जब उसकी मां अहिल्या देवी गर्मी से परेशान होकर छत पर गई तो बेटे को बिछावन पर नहीं पाया। नीचे झांककर देखा तो बेटा नीचे गिरा हुआ था।शोर मचाने पर अन्य परिजन जागे और आनन-फानन में उसे मायागंज अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर मृतक की मां ने बताया कि सोने के दौरान करवट लेने के क्रम में ये हादसा हुआ है। यह भी पढ़ें- करवट लेने के दौरान छत से नीचे गिरा युवक हुई मौत, कर्ज से भी था परेशान इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। उसकी पत्नी भी मायके में है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.