करवंदिया में ट्रेन से कटकर डीएफसीसी स्टाफ की मौत
सासाराम, सितम्बर 25 -- सासाराम, नगर संवाददाता। सासाराम-डेहरी रेलखंड पर करवंदिया स्टेशन के पास शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। करवंदिया स्टेशन मास्टर की सूचना पर जीआरपी सासाराम की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल सासाराम लाई। जीआरपी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटना डाडन लाइन पर हुई। शुरुआत में शव की पहचान नहीं हो सकी थी। बाद में मृतक की पहचान डीएफसीसी से जुड़े स्टाफ सुरेंद्र मिश्रा के रूप में हुई। वह मुगलसराय के रहने वाले थे। परिजनों को सूचना दे दी गई है। यूडी केस की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जमुई : वंदे भारत की चपेट में आ पड़ने से रेलकर्मी की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.