पलामू, मार्च 15 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। हुसैनाबाद में चैत्र छठ को लेकर हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न समितियों की तैयारी शुरू हो गई है। 22 मार्च 2026 को नहाए खाए से चैती छठ शुरू होगा, 23 मार्च को खड़ना, 24 मार्च को संध्या अर्घ्य जबकि 25 मार्च को सुबह अंतिम अर्घ्य के साथ महापर्व संपन्न होगा। चैती छठ को लेकर हुसैनाबाद प्रखंड के झारखंड एवं बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र कररबार नदी के तट पर स्थित सूर्य मंदिर परिसर कजरात में रविवार को सूर्यमंदिर विकास समिति एवं छठ पूजा सेवा समिति के सदस्यों की बैठक रूपरेखा तय किया गया। बैठक में तय हुआ कि सूर्य मंदिर परिसर सहित छठ घाट एवं आने जाने वाले रास्तों की सफाई की जाएगी। श्रद्धालुओं के लिए लाइट, टेंट, साउंड, महिला व्रतधारियों के लिए चेंजिंग रुम आदि की समुचित व्यवस्था की जाएगी एवं रात में भक्ति जागरण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.