घाटशिला, दिसम्बर 18 -- पोटका, संवाददाता। आदिवासी भूमिज समाज के द्वारा बीते 7 दिसंबर को तेंतला फुटबॉल मैदान में आयोजित दिशुवा करम महोत्सव की सफलता उपरांत बुधवार को आभूस द्वारा समीक्षा एक बैठक आयोजन स्थल पर ही आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता सलाहकार सिद्धेश्वर सरदार ने किया। बैठक में महोत्सव के आयोजन के लिए गठित सभी विभागाध्यक्षों के विचार लिए गए। मौके पर सभी ने कहा कि वॉलेंटियर ने पुरी मेहनत और ईमानदारी के साथ अपनी अपनी जिम्मेदारी को निभाया। इस कारण कार्यक्रम सफल रहा। कुछ त्रुटियों का भी उल्लेख किया गया,जिसे भविष्य में सुधारने के लिए ध्यान देने की जरूरत बताया गया। समाज के मुख्य सलाहकार सिद्धेश्वर सरदार ने विभिन्न प्रदेशों से आए नृत्य दल का आभार प्रगट किया किया। कहा उनके आगमन से कार्यक्रम में चार चंद लग गए। सरदार ने अपने टीम के सभी सदस्य...