करम महोत्सव कल, शामिल होने के लिए राज्यपाल को आमंत्रण
जमशेदपुर, सितम्बर 26 -- कुड़मी सेना की ओर से 27 सितंबर को बिष्टूपुर स्थित गोपाल मैदान में करम महोत्सव आयोजित होने जा रहा है। उसमें बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र महतो के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राजभवन में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को महोत्सव का आमंत्रण पत्र सौंपा और आयोजन की जानकारी दी। शैलेंद्र महतो ने बताया कि करम महोत्सव का उद्देश्य कुड़मी समाज की लोक संस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना तथा नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ना है। महतो ने बताया कि राज्यपाल ने कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन दिया। राज्यपाल से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र महतो, महासचिव सह अधिवक्ता अरविंद कुमार, वीणा महतो, गणेश कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.