रांची, सितम्बर 22 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। करम पर्व के अवसर पर विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव, प्रदेश कांग्रेस कमिटी महासचिव आलोक दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता ने झारखंडवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं है। डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि करम पर्व झारखंड की समृद्ध आदिवासी और लोक-संस्कृति की पहचान है। प्रकृति की पूजा, करम देव की आराधना और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते से जुड़ा यह पर्व समाज में सुख, समृद्धि और आपसी सद्भाव का संदेश देता है। अपनी सांस्कृतिक परंपराओं और लोक विरासत को सहेजना हम सभी का दायित्व है। बरियातू स्थित आवास पर डॉ रामेश्वर उरांव अपने परिवार जनों के साथ एवं कांग्रेस नेताओं के साथ करम राजा की पूजा-अर्चना की। यह भी पढ़ें- Ranchi News: सिल्ली में श्रद्धा और उल्लास से मना करम पर्वकरम पर्व का महत्व प्रदेश कांग्रे...