बोकारो, सितम्बर 21 -- लोक आस्था, प्रकृति प्रेम और झारखंडी सांस्कृतिक परंपरा से जुड़ा करम परब मंगलवार को चंदनकियारी समेत पश्चिम बंगाल से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। करम एकादशी के अवसर पर महिलाएं और युवतियां व्रत रखकर करम डाली की पूजा करेंगी तथा भाइयों की सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना करेंगी। आदिवासी, मूलवासी और झारखंडी बहुल गांवों में पर्व को लेकर विशेष उत्साह है। पूजा स्थलों और करम अखड़ों की साफ-सफाई के साथ तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। करम परब झारखंड के प्रमुख लोकपर्वों में शामिल है। यह केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, कृषि, भाई-बहन के रिश्ते, सामुदायिक एकता और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा उत्सव है। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: झारखंड का लोक पर्व करम पूजा आजकार्यक्रम की तैयारियां ग्राम...