करमैनी पुल पर लगेगी सुरक्षा जाली, विधायक ने किया शिलान्यास
गोरखपुर, जून 2 -- कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। राप्ती नदी स्थित करमैनी पुल से कूदकर आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए सोमवार को क्षेत्रीय विधायक फतेह बहादुर सिंह ने पुल पर फेसिंग (लोहे की सुरक्षा जाली) लगाने के कार्य का शिलान्यास किया। तत्काल कार्य भी शरू कराया। परियोजना में विधायक निधि से 260 मीटर तथा क्रिटिकल गैप्स योजना के तहत 340 मीटर लंबाई में गार्ड रेलिंग एवं फेंसिंग का निर्माण कराया जाएगा। कार्यदायी संस्था के रूप में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, प्रखंड गोरखपुर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस मौके पर विधायक ने कहा कि करमैनी पुल पर सुरक्षा जाली लगने से आत्महत्या जैसी दुखद घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगेगा। यह भी पढ़ें- चुनार पुल के लिए जाली बनवाने का कार्य शुरू उन्होंने कहा कि पुल की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने से लोगों का जीवन सुरक्षि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.