गोरखपुर, मार्च 6 -- कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव की 17 वर्षीय किशोरी का शव शुक्रवार सुबह बेलौहा गांव के पास राप्ती नदी से बरामद हुआ। किशोरी ने खाना बनाने को लेकर मां के डाटने के बाद मंगलवार की रात करीब 8 बजे करमैनीघाट पुल की रेलिंग में दुपट्टा बांधकर नदी में छलांग लगा दी थी। घटना के बाद से ही पुलिस और एसडीआरएफ द्वारा लगातार किशोरी की तलाश की जा रही थी। शुक्रवार की सुबह बेलौहा गांव के पास नदी में उसका शव उतराता हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...