कन्नौज, जनवरी 8 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सिकंदरपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करमुल्लापुर में चकबंदी प्रक्रिया को सुचारु रूप से आगे बढ़ाने के लिए मंगलवार को जूनियर हाईस्कूल में किसानों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में ग्राम प्रधान, ग्राम प्रबंध समिति के सदस्य तथा बड़ी संख्या में गांव के किसान मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य चकबंदी समिति का गठन करना था, जो भूमि समेकन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। बैठक की शुरुआत में उपस्थित अधिकारियों ने किसानों को चकबंदी समिति के गठन की पूरी प्रक्रिया विस्तार से समझाई। उन्होंने स्पष्ट किया कि समिति का चयन ग्राम भूमि प्रबंध समिति के सदस्यों में से ही किया जाएगा। साथ ही, समिति के सदस्यों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है और किसी भी 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्ति को इसमें शामिल नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.