करमा हमारी संस्कृति और प्रकृति से जुड़ाव का प्रतीक: सांसद
लोहरदगा, सितम्बर 3 -- लोहरदगा, संवाददाता।आगामी करमा पर्व को लेकर नवयुवक सरना समिति, मैना बगीचा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी मैना बगीचा में करमा पर्व भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। पर्व की तैयारी को लेकर पूजा स्थल की साफ-सफाई, पूजा-अर्चना की व्यवस्था और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि करमा पर्व आदिवासी समाज का महान पर्व है। यह केवल त्योहार नहीं, बल्कि संस्कृति, पहचान, भाईचारे और प्रकृति के साथ अटूट रिश्ते का प्रतीक है। करम राजा बहन-भाई के पवित्र प्रेम के साथ प्रकृति संरक्षण का संदेश देते हैं।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.