गंगापार, मार्च 23 -- घूरपुर थाने की करमा चौकी क्षेत्र के करमा बाजार में एक घर से 40 किलोग्राम 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस को सूचना मिली कि करमा में धड़ल्ले से अवैध गांजा की बिक्री की जा रही है जिसके बाद पुलिस ने जानकारी के लिए अपने मुखबिर लगा दिए। मुखबिर की सूचना के अनुसार उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एसओ दिनेश सिंह के नेतृत्व में चौकी इंचार्ज करमा राजेश कुमार राय ने स्थानीय पुलिस और उपनिरीक्षक सुरेश गिरि प्रभारी नारकोटिक्स टास्क फोर्स व उनकी टीम के साथ रविवार रात कोटेदार विकास जायसवाल के बगल स्थित टिन शेड की दुकान में छापेमारी की। दुकान से 40 किलोग्राम 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से दो अभियुक्त राजकुमार पुत्र नचकऊ निवासी ग्राम चकिया करमा तथा दीपक कुमार जायसवाल पुत्र कृष्ण कुमार जायसवाल निवासी गौहनिया थाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.