करमा में 24 बोरा खाद्यान्न कम मिलने पर डीलर निलंबित
कोडरमा, जून 18 -- जिले में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के संचालन में पारदर्शिता और लाभुकों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में कोडरमा प्रखंड की करमा पंचायत के जन वितरण प्रणाली विक्रेता भगवत कुमार को खाद्यान्न वितरण में गंभीर अनियमितता पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के दौरान दुकान में 24 बोरा खाद्यान्न कम पाया गया। मामले की जांच प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, कोडरमा द्वारा की गई। जांच प्रतिवेदन और विक्रेता से प्राप्त स्पष्टीकरण के अवलोकन के बाद यह पाया गया कि संबंधित डीलर आरोपों का संतोषजनक जवाब देने में विफल रहे तथा भ्रामक स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया गया। इस पर अनुज्ञप्ति की शर्तों का उल्लंघन मानते हुए संबंधित पीडीएस विक्रेता को तत्काल प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.