गंगापार, जुलाई 5 -- भाजपा यमुनापार के करछना मंडल की मासिक बैठक रविवार को करमा के एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन परिसर में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि यमुनापार जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने संगठन की विचारधारा को मजबूती देने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प दोहराया। अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष सुखराज सिंह पटेल ने आगामी चुनावी वर्ष में कमर कस कर पार्टी को सफल बनाने का संकल्प दिलाया। मंडल प्रभारी अजित मिश्रा ने पार्टी के डिजिटल कार्यक्रमों की जानकारी दया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री आलोक शुक्ला ने किया। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: चक्रधरपुर में भाजपा कार्यसमिति की बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर हुई चर्चा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...