गंगापार, जून 1 -- घूरपुर थाने की करमा चौकी क्षेत्र के चकिया गांव में रविवार रात एक अधेड़ की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई। रात में ही जानकारी होने पर घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई जिसके बाद एसीपी सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चकिया निवासी 55 वर्षीय तिलकधारी भारतीया पुत्र स्व. रामदुलार घर पर ही रहकर खेती बाड़ी का काम करते थे। आरोप है कि तिलकधारी के छोटे भाई अर्जुन भारतीया के बेटे शिवम भारतीया का पड़ोस के गंगा भारतीया की बेटी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पंद्रह दिन पहले दोनों बिना किसी को कुछ बताए एक साथ कहीं भाग गए जिसके बाद लड़की के परिजनों ने लड़के के घरवालों को धमकाना शुरू किया और दोनों को ढूढ़कर लाने का दबाव बनाने लगे। इस बीच पता चला कि दोनों ने न्यायालय में जाकर विव...