गंगापार, जून 26 -- करमा बाजार स्थित श्री सद्गुरु बाबा कृपा दास आश्रम जायसवाल कुटी में कबीरपंथी विचारधारा से जुड़े संतों का समागम हुआ जिसमें कबीर की विचारधारा से संबंधित उपदेश दिए गए तथा गुरु और ईश्वर की महिमा का बखान किया गया। गुरुवार देर रात तक चलने वाले कार्यक्रम में भजन और कीर्तन का भी आयोजन हुआ। बाद में भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एचके जायसवाल सभा प्रयागराज के मंत्री जयप्रकाश जायसवाल द्वारा  सभी संत जनों को अंग वस्त्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महन्त  कौशल दास ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संत सत्यानंद त्यागी, नरेंद्र कुमार लल्लन, त्रिभुवन नाथ, धर्मेंद्र कुमार, आनंद जायसवाल, अर्पित जायसवाल, जितेंद्र कुमार, अमरीश जायसवाल, लल्लू पटेल, महेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...