सोनभद्र, अप्रैल 9 -- करमा, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय विकास खंड के गांव भरकवाह से घाघर मुख्य नहर होते हुए करमा माइनर से चांड़ी गांव को जोड़ने वाला एक मात्र संपर्क मार्ग अधूरा होने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खासकर बारिश के दिनों में अधूरी सड़क होने से ग्रामीणों का मुख्य सड़क, हास्पिटल, बच्चों को स्कूल, किसानों को खाद और बाजार तक निकलना बन्द हो जायेगा। घोरावल राजवाहा पर बने रेलवे क्रासिंग दस साल पूर्व बन्द होने से ग्रामीणों के आवागमन के लिए उक्त सम्पर्क मार्ग अब बिल्कुल जरूरी हो गया है। ग्रामीणों ने संबंधितों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सड़क निर्माण पूर्ण कराये जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक रेलवे दोहरीकरण का कार्य नहीं हो रहा था तब तक ग्रामीण, किसान या बच्चे किसी तरह रेलवे लाइन पार कर...