देवघर, जून 11 -- सारठ प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के सारठ-चितरा मुख्य सड़क किनारे अवस्थित करमा मध्य विद्यालय में लाखों के कंप्यूटर व अन्य उपकरणों की चोरी कर ली गई है। घटना को लेकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक पंचानन्द राय ने बताया कि गर्मी छुट्टी को लेकर विद्यालय बंद था। गुरुवार को छुट्टी समाप्त होने के बाद विद्यालय खुला तो विद्यालय के कंप्यूटर लैब का दरवाजा टूटा पाया। अंदर पहुंचकर देखा तो सभी कंप्यूटर व संबंधित उपकरण गायब था। बताया कि अज्ञात चोरों द्वारा विद्यालय के पांच मॉनिटर, पांच सीपीयू, चार की-बोर्ड, एक यूपीएस, पांच माउस, एक प्रिंटर स्टेवलाइजर, इंवर्टर, 10 बैट्री समेत करीब चार लाख रुपए कीमत के उपकरणों की चोरी कर ली गयी है। यह भी पढ़ें- बंद स्कूल से सोलर उपकरणों की चोरी मामले को लेकर थाने में लिखित शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई करते हुए चोरी गय...