सोनभद्र, मई 17 -- केकराही, हिन्दुस्तान संवाद। पसही विद्युत उपकेंद्र से संचालित करमा फीडर की बिजली आपूर्ति पिछले 48 घंटे से पूरी तरह चरमरा गई है। लगातार हो रही बिजली कटौती से करीब 15 गांवों में अंधेरा पसरा हुआ है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बीते दो दिनों में चार घंटे भी लगातार बिजली आपूर्ति नहीं मिल सकी है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में बिजली कटौती से उपभोक्ताओं में त्राहि-त्राहिबिजली संकट का प्रभाव दो दिनों से बिजली नहीं रहने के चलते भीषण गर्मी और उमस के बीच लोग परेशान हैं तथा विभागीय व्यवस्था को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीण उपभोक्ता मनोज जायसवाल, दशरथ त्रिपाठी, प्रदीप कुमार, धीरज त्रिपाठी, रामनारायण जायसवाल, नरेश यादव, हिरालाल मौर्य, रमेश कुमार और राजेश सिंह समेत अन्य लोगों ने बताया कि बिजली संकट के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गय...