करमा पर्व से लौट रहा बुजुर्ग कोनार नदी में बहा
बोकारो, सितम्बर 23 -- बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के ससबेड़ा पूर्वी पंचायत अंतर्गत जोबेड़ा गांव निवासी मुंद्रिका यादव (66 वर्ष) के कोनार नदी के तेज बहाव में बह जाने की सूचना है। मामले में बताया गया कि वे मंगलवार की रात बेरमो प्रखंड के अरमो गांव में करमा पर्व में शामिल होने गए हुए थे। इसके बाद बुधवार की सुबह घर लौटने के दौरान अरमो बस्ती के पास कोनार नदी पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गए। इसके साथ ही वे तेज बहाव में बह गए। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि पिंटू पासवान सहित परिजन नदी किनारे पहुंचे और अपने स्तर से उनकी खोजबीन शुरू कर दी। वहीं पुलिस-प्रशासन को भी घटना की सूचना दे दी गई है। समाचार लिखे जाने तक गोताखोरों को बुलाया जा रहा था और नदी में तलाश अभियान चलाने की तैयारी चल रही थी। मालूम हो कि एक बार फिर से बारिश शुरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.