करमा पर्व का आगाज, लोकगीतों से गूंज उठा क्षेत्र
गिरडीह, सितम्बर 16 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार से झारखंडी संस्कृति और लोक आस्था के महापर्व करमा का आगाज हो गया है। एक सप्ताह तक चलनेवाले इस पर्व के शुरू होते ही पूरे क्षेत्र में करमा गीत गूंजने लगे हैं। पर्व को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। करमा शुरू होते ही बहनों के अपने भाइयों के घर आने-जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। मंगलवार को जावा डाली की स्थापना के साथ ही पर्व की विधिवत शुरुआत हुई। यह भी पढ़ें- Bokaro News: करमा को लेकर बहनों ने उठाया जावा डालीमहिलाओं की भूमिका इसके पूर्व सुबह-सुबह महिलाएं और कुंवारी कन्याएं करमा के लोकगीत गाती हुई तालाब और नदी घाट पर पहुंचीं। स्नान कर वे तालाब और नदी से बालू मिट्टी को टोकरी (डाली) में लेकर घर आईं और उसमें सात तरह के अनाज के बीज बोकर जावा डाली तैयार किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.