करमा परियोजना में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की संगठनात्मक बैठक संपन्न
रामगढ़, जुलाई 19 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। सीसीएल करमा परियोजना में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की संगठनात्मक बैठक शनिवार को हुई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि आरसीएमयू के रीजनल सेक्रेटरी कुमार महेश सिंह उपस्थित हुए। यहां पहुंचने पर कुमार महेश सिंह का पुष्पगुच्छ व शॉल भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। वहीं हजारीबाग क्षेत्र के सहसचिव महेंद्र महतो का स्वागत फूलमाला पहनाकर किया गया। इस दौरान विभिन्न परियोजनाओं से आए शाखा अध्यक्षों, सचिवों व पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सुदेश उरांव व संचालन विनय सिंह ने किया। मौके पर डेढ़ दर्जन से अधिक कर्मियों ने राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की सदस्यता ग्रहण किया। यह भी पढ़ें- मजदूरों का शोषण करना बंद करे सीसीएल प्रबंधन : फागु बेसरा इनका कुमार महेश सिंह ने माल्यार्पण कर स्वागत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.