रामगढ़, जून 30 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। झामुमो व झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के सीसीएल करमा परियोजना शाखा कार्यालय का मंगलवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि झामुमो केंद्रीय सदस्य राजकुमार महतो उपस्थित हुए। उन्होंने पूजन करने के बाद नारियल फोड़कर व फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। साथ ही कार्यालय के निकट झामुमो का झंडा स्थापित किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि का स्वागत फूलमाला पहनाकर किया गया। उन्होंने लोगों को ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं का। निपटारा करने में इस कार्यालय का सदुपयोग करने का आह्वान किया। वहीं कोयला मजदूरों को वाजिब हक दिलाने में सफल होने की कामना की। मौके पर मांडू प्रखंड अध्यक्ष अकल उरांव, उपाध्यक्ष मोहरलाल महतो, सचिव सुरेश चन्द्र पटेल, कोषाध्यक्ष राजनाथ महतो,  मुखिया खगेश्वर महतो, घनश्याम महतो, सुखदे...