रामगढ़, अगस्त 21 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। सीसीएल करमा परियोजना कार्यालय में ओबीसी पिछड़ा वर्ग कोयला कर्मचारियों ने शुक्रवार को परियोजना पदाधिकारी रामेश्वर मुंडा को महाप्रबंधक में पदोन्नति होने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मौके पर उपस्थित सभी कर्मचारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी। वहीं कोल इंडिया को नई ऊंचाईयों पर ले जाने की कामना की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अब्दुल रजाक, संतोष कुमार, दीपक कुमार, राकेश कुमार, इमरान अहमद, सुरेंद्र कुमार, जितेंद्र नोनिया, सत्येंद्र रॉय व मनोज कुमार समेत काफी संख्या में कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...