करमा परियोजना में एसी एसटी ओबीसी एम्पलाइज कोऑर्डिनेशन कौंसिल का पुनर्गठन
रामगढ़, जून 15 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। सीसीएल करमा परियोजना में सोमवार को एसी एसटी ओबीसी एम्पलाइज कोऑर्डिनेशन कौंसिल की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सीसीएल करमा परियोजना शाखा कमेटी का पुनर्गठन किया गया। मौके पर ओबीसी कौंसिल कोल इंडिया अध्यक्ष राजकुमार महतो, सीसीएल अध्यक्ष रामशब्द राम, करमा परियोजना चुनाव प्रभारी सह क्षेत्रीय सचिव नईसराय तेजू रविदास, कुजू क्षेत्रीय अध्यक्ष मिश्रलाल मुंडा उपस्थित हुए। उनका स्वागत अंगवस्त्र देकर किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से शाखा कमेटी का पुनर्गठन किया गया। इस पुनर्गठित कमेटी में आशू कुमार अध्यक्ष, सुरेश मांझी सचिव, राजेन्द्र मुंडा कोषाध्यक्ष, मनोज कुमार मुंडा व बिनोद महतो उपाध्यक्ष, राम मुंडा व शेख समिउललाह सह सचिव, रामसेवक केवट सह कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.