रामगढ़, अगस्त 20 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। सीसीएल कुजू क्षेत्र अंतर्गत करमा परियोजना पदाधिकारी रामेश्वर मुंडा को महाप्रबंधक पद पर पदोन्नति मिली है।  कोल इंडिया प्रबंधन ने कोयला मंत्रालय से जारी निर्देश के इस आशय का पत्र जारी किया है। इसके बाद सीसीएल करमा परियोजना पदाधिकारी रामेश्वर मुंडा के सहकर्मियों, अधिकारियों व शुभेच्छुओं में प्रसन्नता का माहौल बना है। इसको लेकर गुरुवार को सीसीएल करमा परियोजना कार्यालय में परियोजना पदाधिकारी के कक्ष में एक सादे समारोह में जीएम पद पर पदोन्नति पाने वाले पीओ रामेश्वर मुंडा का जोरदार स्वागत किया गया। लोगों ने उन्हें बुके देकर पदोन्नति की बधाइयां दी। वहीं एक आम का पौधा भेंट किया गया। साथ ही इसी तरह कोयला कर्मियों का मार्गदर्शन करने की कामना की गई। इसमें करमा परियोजना के मनीष कुमार वरीय अधिकारी मानव संसाधन के...