करमा परियोजना कार्यालय में महुआटुंगरी के ग्रामीणों संग वार्ता के बाद काम शुरू
रामगढ़, मई 23 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। सीसीएल करमा परियोजना के महुआटुंगरी पैच में खनन के दौरान हुए ब्लास्टिंग के बाद उत्पन्न विवाद के चलते ग्रामीणों ने कामकाज रोक दिया था। इसको लेकर करमा परियोजना पदाधिकारी कार्यालय में वार्ता हुई। वार्ता में करमा परियोजना पदाधिकारी रामेश्वर मुंडा स्वयं मौजूद रहकर ग्रामीणों की सभी समस्याओं को सुना। साथ ही शीघ्र ही इसका निराकरण करने का भरोसा दिलाया। शुक्रवार को देर शाम में संपन्न सफल वार्ता के बाद आउटसोर्सिंग कंपनी मां जयअंबे रानी कार्य शुरू किया गया।करमा परियोजना पदाधिकारी रामेश्वर मुंडा व आउटसोर्सिंग कंपनी के अधिकारी विजय राठौर ने ग्रामीणों से कंपनी के काम में सहयोग मांगा। इस दौरान ग्रामीणों ने ब्लास्टिंग से घरों में दरार पड़ने, आउटसोर्सिंग कंपनी में ग्रामीणों को रोजगार देने पर, कमेटी बनाने में विलंब होने,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.