गुमला, सितम्बर 25 -- पालकोट, प्रतिनिधि। पालकोट थाना क्षेत्र के तपकरा गांव में करमा बासी के मौके पर नाच-गान में शामिल होने गई नाबालिग आदिवासी युवती शुक्रवार को गंभीर हालत में मिली। उसके साथ यौन अपराध की आशंका की सूचना पर पालकोट पुलिस गांव पहुंची और युवती को इलाज के लिए गुमला ले गई। सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार युवती बुधवार को करमा नाच में शामिल होने गई थी। गुरुवार सुबह परिजनों ने उसे घर के बाहर गंभीर हालत में पाया। इसके बाद उसे स्थानीय निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। इधर गांव में युवती के साथ मारपीट किए जाने और गंभीर रूप से घायल करने की चर्चा के बाद मामले की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने युवती को इलाज के लिए गुमला पहुंचाया। फि...