करमा-धरमा पर्व पर बहनों ने रखी व्रत, सुनी कथा
भागलपुर, सितम्बर 23 -- भागलपुर। भाई-बहन के प्रेम और सुख-समृद्धि का प्रतीक करमा-धरमा व्रत मंगलवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। साहेबगंज, मोहनपुर, नरगा सहित दक्षिणी क्षेत्र के कई मोहल्लों में बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर उपवास रखा। देर शाम बहनों ने पूजा-अर्चना कर पंडित और कथा वाचिका से करमा-धरमा की लोककथा सुनी। कथा सुनने के लिए व्रती बहनों के साथ आसपास के लोग भी शामिल हुए। मोहनपुर की अनुष्का कुमारी, साक्षी कुमारी, दीपिका कुमारी और मधु कुमारी ने भी व्रत रखकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने बताया कि व्रत के दौरान मिट्टी से छोटा सा गड्ढा बनाकर उसे फूलों और अन्य पूजन सामग्री से सजाया गया। यह भी पढ़ें- Buxar News: श्रद्धा व उल्लास के साथ मना करमा-धरमा का पर्व इसके बाद विधि-विधान से पूजा कर करमा-धरमा की कथा सुनी। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.