करमा गांव में 20 दिनों से बिजली व्यवस्था चरमरायी, लो-वोल्टेज से परेशानी
गढ़वा, जून 9 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र की सरकोनी पंचायत अंतर्गत करमा गांव में पिछले 20 दिनों से बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। गांव का ट्रांसफॉर्मर खराब होने से लोग लंब समय से लो-वोल्टेज की समस्या से परेशान हैं। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए अविलंब व्यवस्था मे सुधार की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी में भी पिछले तीन सप्ताह से पूरा गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। ट्रांसफॉर्मर जलने की शिकायत कई बार की गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लो वोल्टेज के कारण घरों के पंखे और पानी के मोटर तक नहीं चल पा रहे हैं। बिजली नहीं रहने से पेयजल का संकट गहराने लगा है। बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो गई है। ग्रामीण सत्येंद्र प्रजापति, राजदेव मेहता, नरेश राम, सुरेंद्र प्रजापति, जनेश्वर मेहता, मनोज प्रजापति, मुक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.