सोनभद्र, अगस्त 20 -- केकराही, हिन्दुस्तान संवाद। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर शासन की सख्ती के बीच बुधवार की देर रात केकराही और कर्मा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रमेश मिश्र ने छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने रात में इमरजेंसी सेवाओं की जानकारी ली। सीएमओ की अचानक छापेमारी से स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप की स्थिति रही। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश मिश्रा ने सीएचसी कर्मा और सीएचसी केकराही की रात्रिकालीन इमरजेंसी सेवाओं का निरीक्षण किया। सीएमओ के अचानक पहुंचते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्वास्थ्यकर्मियों की सक्रियता बढ़ गई। यह कार्रवाई शासन के निर्देश के क्रम में आकस्मिक अस्पतालों की सेवाओं की लगातार जांच के तहत की जा रही है। रात के समय सरकारी अस्पतालों की इमरजेंसी व्यवस्था वास्तव में कितनी सक्र...