धनबाद, अप्रैल 20 -- करमाटांड़, हुचुकटांड़ व परसबनियां में रविवार को भोक्ता पर्व को लेकर दर्शकों व श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम का प्रारंभ भगवान शिव की पूजा-अर्चना से हुआ। भक्तों ने जीभ व शरीर के विभिन्न अंगों में लोहे की नुकीली कील चुभोकर ढाक की ताल पर नाचते-गाते भगवान शिव के प्रति आस्था जताई। मौके पर भोक्ता घुरा हुआ। गोपाल महतो, सुधीर महतो, सपन कुमार महतो, बबलू महतो, दिलीप दत्ता, राजाराम रवानी, हरिपद रवानी, मनोज रवानी, रोहित रवानी, दिलीप रवानी, सुधीर रवानी, गौतम रजवार, पल्टू रवानी आदि मौके पर उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- शिव उपासकों ने दहकते अंगारों पर चल की फूलखुंदी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...