जामताड़ा, मार्च 26 -- करमाटांड़, प्रतिनिधि। करमाटांड़ स्थित नंदनकानन परिसर में बुधवार को गुरु दक्षिणा उत्सव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विद्यासागर संचालन समिति के अध्यक्ष देवाशीष मिश्रा ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 29 मार्च को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु दक्षिणा उत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत विद्यासागर चेतना यात्रा विद्यासागर लाइब्रेरी, कास्थपाड़ा (जामताड़ा) से प्रारंभ होकर नंदनकानन परिसर पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा विद्यासागर बाजार का भ्रमण करेगी। गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का शुभारंभ माल्यार्पण के साथ किया जाएगा। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम, क्विज प्रतियोगिता, पुरस्कार वितरण तथा धन्यवाद ज्ञापन का आयोजन किया जाएगा। मौके पर डीडी भंडारी, चंदन मुखर्जी, राजेश मंडल, खुशी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.