जामताड़ा, मार्च 26 -- करमाटांड़, प्रतिनिधि। करमाटांड़ प्रखंड में बिना लाइसेंस संचालित सिटी हॉस्पिटल के खिलाफ शिकायत मिलने पर बुधवार को डीसी रवि आनंद ने प्रशासनिक टीम के साथ औचक निरीक्षण किया। उनके साथ एसडीओ अनंत कुमार, सिविल सर्जन डॉ एपीएन देव और बीडीओ चोनाराम हेंब्रम भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान अस्पताल बंद पाया गया। बावजूद इसके डीसी ने गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए सिटी हॉस्पिटल को तत्काल सील करने का निर्देश दिया। साथ ही अस्पताल संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही गई है। जांच में यह भी सामने आया कि मधुपुर में वर्षों से बंद पड़े एक अस्पताल के नाम पर आयुष्मान योजना के तहत फर्जी तरीके से राशि की निकासी की जा रही थी। उपायुक्त ने इसे बड़ा घोटाला बताते हुए कहा कि इस तरह के अवैध संचालन और वित्तीय अनियमितताओं में शामिल सभी संस्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.