जामताड़ा, फरवरी 26 -- करमाटांड़। प्रतिनिधि करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को योजना निरीक्षण के दौरान सेविका भरती देवी के पति वासुदेव मंडल और अंचल अधिकारी में हाथापाई हुई। घटना के बाद अंचल अधिकारी की ओर से अभद्र व्यवहार, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया। जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह 10 बजे अंचल अधिकारी चोनाराम हेंब्रम तथा कनीय अभियंता जमील अंसारी सीताकाटा पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र सीताकाटा-1 में चल रहे जलापूर्ति योजना निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान केंद्र की सेविका भरती देवी के पति वासुदेव मंडल वहां पहुंचे और अंचल अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार करते हुए हाथापाई कर दी। मामले की सूचना स्थानीय थाना को दी गई। सूचना मिलते ही एएसआई आलम अंसारी घटनास्थल पर पहुंचें और आर...