जामताड़ा, मई 19 -- करमाटांड़। थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुपुर रोड स्थित नागा बाबा होटल एवं मां दुर्गा होटल में अवैध शराब के भंडारण और बिक्री की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार को छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान दोनों होटलों से कुल करीब 56.86 लीटर अवैध शराब एवं बीयर बरामद कर जब्त की गई। साथ ही दोनों होटल संचालकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस संबंध में करमाटांड़ थाना कांड संख्या-32/26 दिनांक 19 मई 2026 के तहत धारा 274/275/292 बीएनएस एवं 47 उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार मां दुर्गा होटल से स्टर्लिंग बी-7, रॉयल स्टैग, इम्पीरियल ब्लू, 8 पीएम प्रीमियम ब्लैक समेत विभिन्न ब्रांड की शराब और किंगफिशर, बडवाइजर मैग्नम व गॉड फादर बीयर की बोतलें एवं केन बरामद किए गए।वहीं नागा बाबा होटल से स्टर्लिंग रिजर्व बी-7,...