जामताड़ा, अप्रैल 7 -- करमाटांड़। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लंबे समय से चापाकल खराब होने से पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कई स्थानों पर चापाकल खराब पड़े रहने के कारण ग्रामीणों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा था। खासकर करमाटांड़ हटिया परिसर और आसपास के इलाकों में जल संकट ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया था। पानी की किल्लत के कारण महिलाओं और बच्चों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सुबह-शाम पानी की व्यवस्था में उनका काफी समय खर्च हो रहा था। जिससे उनकी दिनचर्या भी प्रभावित हो रही थी। इस समस्या को लेकर स्थानीय स्तर पर लगातार आवाज उठ रही थी। लेकिन समय पर समाधान नहीं मिल पा रहा था। इसी बीच स्थानीय समाजसेवी सह युवा नेता विक्की मंडल ने पहल करते हुए क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर खराब पड़े चापाकलों की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.