धनबाद, मार्च 1 -- करमाटांड़ गांव में शनिवार को एक घर के बंद कमरे से 17 वर्षीय छात्रा संजोती कुमारी का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका अघनु रवानी की इकलौती पुत्री और 12वीं की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार, घटना के समय संजोती की मां नहाने गई थी। कमरा अंदर से बंद था। शक होने पर जब दरवाजे को जोर से धक्का देकर खोला गया, तो अंदर संजोती का अधजला शव पड़ा था। परिजनों का दावा है कि उसने खुद को आग लगाकर जान दे दी है, हालांकि वे इसके पीछे के कारणों को स्पष्ट नहीं कर पाए हैं। संजोती दो भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच भेज दिया है। थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार ने मामले को संदेहास्पद बताते हुए कहा कि मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.